फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI students will take classes at home till the new year

नए साल तक घरों पर ही कक्षाएं लेंगे इस सत्र के आईटीआई छात्र

Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
ITI students will take classes at home till the new year
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र 2020-21 में दाखिला लेने वाले छात्र 31 दिसंबर तक घरों से ही ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के कारण यह निर्णय लिया गया है। आईटीआई में सप्ताह के छह दिन प्रशिक्षण कक्षाएं लगेंगी लेकिन केवल अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु ही इसमें शामिल हो सकेंगे। सुबह नौ से शाम चार बजे तक सामाजिक दूरी के साथ प्रशिक्षण जारी रहेगा। यह कक्षाएं 31 जनवरी तक चालू रह सकेंगी।
विज्ञापन

संस्थान में एक समय में एक बैच से 50 फीसदी छात्र ही शामिल हो सकते हैं। बाकी 50 फीसदी छात्र अगले तीन दिन उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शेष 50 फीसदी ई-लर्निंग के जरिए प्रशिक्षण जारी रखेंगे। इस दौरान नए सत्र 2020-21 में दाखिला लेने वाले प्रशिक्षु ऑनलाइन ही कौशल हासिल करेंगे। फिलहाल उनके संस्थान प्रवेश की अनुमति नहीं है। आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल दाखिला लेने वाले प्रशिक्षु ऑनलाइन ही पढ़ेंगे। नए साल में नियम बदलने तक यह नियम जारी रखने के आदेश हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed