फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI students will learn the tricks by going to industries

Faridabad News: उद्योगों में जाकर गुर सीखेंगे आईटीआई के विद्यार्थी

Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
ITI students will learn the tricks by going to industries
-दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत आईटीआई के छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इस बार विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक उद्योगों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें एक वर्षीय कोर्स के लिए 3-6 माह अवधि का और दो वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह अवधि का प्रशिक्षण संस्थान में प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात कोर्स की शेष अवधि में ऑन जॉब ट्रेनिंग संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठान में करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से विभिन्न व्यवसायों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौते किए गए हैं।
बता दें कि आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत दाखिले के लिए छात्रों को आयु व शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी शर्तें पूर्ण करनी अनिवार्य हैं। अब तक हुए आवेदन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की तरफ विद्यार्थियों का रुझान रहा है। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में जिले के नौ आईटीआई में 400 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 100 आवेदन एनआईटी-पांच स्थित आईटीआई में आए हैं। एनआईटी-पांच आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली विद्यार्थियों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जाकर वह काफी कुछ नया सीख पाएंगे, जो कि उनके भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन



बातचीत

दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के बारे में सुनने के बाद अब पक्का हो गया है कि आईटीआई में एडमिशन लूंगा।-संदीप, छात्र

दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत मिलने वाली ऑन जॉब ट्रेनिंग काफी फायदेमंद होगी।-अभिषेक, छात्र

मैं दूसरे वर्ष का छात्र हूं। हाल ही में इस नई प्रशिक्षण प्रणाली के बारे में सुना है। आने वाले छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। अजीत, छात्र

आज ही आवेदन के लिए आया हूं तो अभी तो इसके बारे कुछ खास जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकूंगा। हालांकि ऑन जॉब ट्रेनिंग अगर है, तो यह बेहद अच्छा है।-पुनीत, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed