फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI's 8th round of admissions starts from today

आज से आईटीआई में 8वें दौर के दाखिले शुरू

Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
ITI's 8th round of admissions starts from today
आज से आईटीआई में 8वें दौर के दाखिले शुरू
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 8वें राउंड के तहत दाखिले का दौर बुधवार से शुरू होंगे। विभाग की ओर से संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर से ऑन द स्पॉट प्रक्रिया की शुरुआत के आदेश जारी हो चुके हैं। दाखिला प्रक्रिया 16 जनवरी तक जारी रहेगा
बुधवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने से पहले संस्थानों को सैनिटाइज कराया गया। सभी छात्र और कर्मचारी मास्क पहनेंगे। संस्थान स्तर पर चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। संस्थान में छात्रों के तापमान की जांच, हाथों को धोने के लिए पानी व साबुन, हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था करनी होगी। सभी राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल आठ जनवरी से विकल्प खुल चुका है। छात्रों को 16 जनवरी दोपहर 12 बजे तक आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं संस्थानों में दाखिले के लिए छात्रों को 13 से 16 जनवरी तक अवसर दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान स्तर पर रोज दोपहर 12 बजे तक प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

फीस वापसी का नहीं विकल्प
दाखिला शेड्यूल के मुताबिकआवेदकों को दाखिला पोर्टल से मेरिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। दोपहर 12 बजे तक जिस संस्थान में दाखिला लेना है वहां जाकर जमा करना होगा। इस दौरान छात्रों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचना होगा। दस्तावेज की वेरिफिकेशन के बाद मौके पर ही फीस भुगतान करना होगा। दाखिले के लिए जमा करवाई गई नॉन रिफंडेबल और नॉन एडजस्टेबल होगी। संस्थान मेरिट कार्ड स्वीकार करने के बाद छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर पर लगाएंगे। मेरिट रैंक के अनुसार दाखिला देकर इसकी जानकारी तुरंत पोर्टल पर अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र दाखिले के समय साथ लाएं दस्तावेज
छात्र संस्थान में आकर भी आवेदन करने के बाद दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए हेल्प डेस्क लगाई गई है। छात्रों को सभी शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज, आरक्षण संबंधी दस्तावेज, रिहायशी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। रिक्त सीटों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध है।
- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, एनआईटी स्थित आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed