{"_id":"68448c2c88584e1c66076436","slug":"iti-200-students-applied-for-admission-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44800-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : 200 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : 200 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किया आवेदन
विज्ञापन
नौ आईटीआई में 2274 सीटों पर होंगे एडमिशन, 20 जून तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिले के सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को वेबसाइट धीमी चलने से करीब 200 आवेदन फाॅर्म ही जमा हो सके। जिले के नौ आईटीआई में 2274 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए 20 जून तक विभागीय वेबसाइट www.admission.itihar yana.gov.in पर आवेदन किए जा सकेंगे। पोर्टल पर संस्थानों की सूची और सीटों की जानकारियां उपलब्ध होगी।
जिले के एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थान में 2274 सीटें हैं। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई में विभिन्न संकाय में 856 सीटों पर दाखिले होंगे, शुक्रवार को यहां आवेदन के पहले दिन सबसे अधिक करीब 50 आवेदन आए थे जबकि दोपहर बाद तक पोर्टल नहीं चल रहा था। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई में 204 सीटों पर करीब 30 ऑनलाइन आवेदन आए है। इसके अलावा शहर के अन्य आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन आए।
मालूम हो कि जिले के सरकारी और निजी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, स्टेनो हिंदी, प्लंबर, पेंटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर व्यवसायों में दाखिले होंगे। इसके लिए जिले के लगभग सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थी शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आमदनी, ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ रखें, जिससे की दाखिले के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
जिले के सभी आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रतियां शुरू हो गई है। संस्थान में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इसके माध्यम से आवेदन करने वाले विद्यार्थी अपने ट्रेड का चयन कर सकेंगे। दूसरे दिन भी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
-भगत सिंह, प्राचार्य, आईटीआई