फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   It will not take long to pinpoint the exact location of the accident site.

Faridabad News: दुर्घटना स्थल की सही लोकेशन तलाशने में नहीं लगेगा समय

Thu, 20 Aug 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
It will not take long to pinpoint the exact location of the accident site.
डायनामिक डिजिटल सिस्टम विकसित करने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सड़क हादसे के बाद अब दुर्घटना स्थल की सही लोकेशन तलाशने में समय बर्बाद नहीं होगा। जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा के लिए ऐसा डायनामिक डिजिटल सिस्टम विकसित करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें सड़कों और दुर्घटना स्थलों की लोकेशन लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड के आधार पर दर्ज की जाएगी। इससे किसी सड़क या हादसे वाले स्थान की सटीक पहचान तत्काल हो सकेगी। इससे संबंधित विभाग मौके पर तेजी से पहुंचकर जरूरी सुधार कर सकेंगे।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने इस व्यवस्था को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े डेटा को डिजिटल तरीके से व्यवस्थित किया जाए। इससे किसी स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं का विश्लेषण आसानी से किया जा सके। इससे संबंधित विभाग मौके की स्थिति को समझकर जल्द सुधारात्मक कार्रवाई कर सकेंगे। इस सिस्टम में सड़क के विशेष हिस्से, ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना स्थल और वहां मौजूद सुरक्षा संबंधी कमियों का रिकॉर्ड रखा जा सकता है। सड़क की स्थिति, स्पीड लिमिट, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, पार्किंग, अतिक्रमण और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी इससे जोड़े जाने पर अधिकारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी स्थिति मिल सकेगी।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि किसी गंभीर हादसे के बाद केवल कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। हादसे के मूल कारणों का रूट-कॉज एनालिसिस करना जरूरी है। इसके साथ ही दुर्घटना क्यों हुई और उसे दोबारा रोकने के लिए क्या सुधार किया जाना चाहिए, यह भी पता लगाया जाएगा। बैठक में ब्लैक स्पॉट का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने और सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा ऑडिट में सामने आई कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed