{"_id":"676cadda56f495e8410b514d","slug":"it-will-be-easy-to-go-to-nit-from-ballabhgarh-sohna-railway-over-bridge-will-be-built-with-four-lanes-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-35405-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ से एनआईटी जाना होगा आसान, चार लेन का बनेगा सोहना रेलवे ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ से एनआईटी जाना होगा आसान, चार लेन का बनेगा सोहना रेलवे ओवर ब्रिज
विज्ञापन
बल्लभगढ़ एसडीएम के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अतिक्रमण हटाकर रजिस्ट्री कराने पर बनी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डेढ़ वर्ष में बल्लभगढ़ से एनआईटी वाहन चालकों के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा। बल्लभगढ़ से एनआईटी को जोड़ने वाले सोहना रेलवे ओवर ब्रिज को दो से चार लेन का करने की राह आसान हो गई है। इसके निर्माण में आने में आने वाली भूमि की बाधा को हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम (एचएसआरबीडीसी) ने हल कर लिया है। अगले 10 दिनों में भूमि की रजिस्ट्री कर इसकी निविदा आमंत्रित कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि जनवरी 2025 तक इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वर्तमान में एनआईटी से बल्लभगढ़ जाने के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक सोहना रेलवे ओवर ब्रिज का उपयोग करते हैं। इस रेलवे ओवर ब्रिज का प्रतिदिन 50 हजार लोग आने-जाने के लिए उपयोग करते हैं। दो लेन के इस आरओबी पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। 5 मिनट के सफर में लोगों को आधा घंटा लग जाता है। हालत यह है कि जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक नीलम-अजरौंदा और बाटा पुल से होकर जाते हैं। ऐसे में नीलम-अजरौंदा आरओबी और बाटा आरओबी पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में सोहना रेलवे ओवर ब्रिज को 2 लेन से 4 लेन का करने की घोषणा की थी। हालांकि, यह वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम को करीब एक एकड़ भूमि की जरूरत थी। इस भूमि में कुछ उद्योगों की भी खाली पड़ी जमीन आ रही है।
विज्ञापन
-- -
एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
अब एचएसआरबीडीसी ने बाधा दूर करते हुए इन उद्योगों से सीधे भूमि खरीद पर सहमति बना ली है। इस भूमि पर अतिक्रमण भी है। एचएसआरबीडीसी के अधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटवाने और भूमि की रजिस्ट्री के लिए अपने कागज पेश कर दिए हैं। अब अतिक्रमण हटवाकर जनवरी के पहले सप्ताह तक भूमि की रजिस्ट्री कराई जाएगी।
-- -
जनवरी में पूरी कर ली जाएगी निविदा प्रक्रिया
हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम ने भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया के साथ-साथ निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगले 20 दिनों में तकनीकी और मुख्य निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निविदा होते ही जनवरी-2025 के अंत तक आरओबी का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
-- -
योजना पर खर्च होंगे 65 करोड़ रुपये
बल्लभगढ़ सोहना रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज को दो लेन से 4 लेन का करने की परियोजना पर 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस आरओबी के सहारे एनआईटी का बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। कार्य शुरू होने के बाद करीब 18 माह में यह आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा।
-- -
बल्लभगढ़-पलवल जाने वाले वाहनों को मिलेगा लाभ
सोहना आरओबी 4 लेन का होने पर बाटा रेलवे ओवरब्रिज और नीलम-अजराैंदा रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव कम होगा। राजीव कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-24, 25, सेक्टर-, 22, 23, सेक्टर-25 व आसपास की कई कॉलोनियों के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से बल्लभगढ़, पलवल की ओर जा सकेंगे।
सोहना रेलवे ओवर ब्रिज के लिए एक एकड़ भूमि की खरीद पर भू स्वामियों से सहमति बन गई है। मंगलवार को हुई बैठक में भूमि के लिए रजिस्ट्री पर एसडीएम को पेपर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अगले 10 दिनों में रजिस्ट्री करा ली जाएगी। साथ ही साथ निविदा प्रक्रिया भी कराई जाएगी। एजेंसी का चयन होने के बाद जनवरी 2025 में आरओबी पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले 18 माह में 2 लेन का अतिरिक्त आरओबी बनकर तैयार होगा। - राहुल सिंह, उप महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura