फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Issues regarding drinking water, roads, and property IDs dominated the public grievance redressal camp.

Faridabad News: जनसुनवाई शिविर में छाए पेयजल, सड़क और प्रॉपर्टी आईडी के मुद्दे

Tue, 21 Jul 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding drinking water, roads, and property IDs dominated the public grievance redressal camp.
विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, मेयर ने दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर में महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त गौरव अंतिल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में वार्ड-16 और 19 के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की समस्या उठाते हुए नई पानी की लाइन बिछाने की मांग की। वहीं डबुआ कॉलोनी की गली नंबर-4 के एक निवासी ने गली निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। डबुआ क्षेत्र के कई लोगों ने नई सड़क बनाने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए सेक्टर-9 के प्रधान रणवीर चौधरी सहित सेक्टर-9, 10 और 11 के निवासियों ने सेक्टर-11बी में नई पेयजल लाइन बिछाने और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग रखी। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनसुनवाई में प्रॉपर्टी आईडी, डेवलपमेंट चार्ज, सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। समाज कल्याण संस्थान, सेक्टर-17 की ओर से निधि वन पार्क में खराब ट्यूबवेल की मरम्मत और पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


महापौर ने अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। शिविर में जॉइंट कमिश्नर अमित मान, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, पार्षद मनोज नासवा सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed