फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Issue of inflated income recorded in PPP dominates the grievance redressal camp.

Faridabad News: समाधान शिविर में छाया पीपीपी में ज्यादा आय दर्ज होने का मुद्दा

Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Issue of inflated income recorded in PPP dominates the grievance redressal camp.
एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी गलत जानकारी, राशन कार्ड और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें पहुंची। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका जल्द समाधान कराना है।

दो बार समाधान शिविर आने के बाद भी सिर्फ आश्वासन

एनआईटी-3 निवासी कैलाश ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में वास्तविक आय से अधिक आय दर्ज है, जिसकी वजह से उनका राशन कार्ड कट गया है। वह अकेले कमाने वाले हैं। वहीं, आयुष्मान और चिरायु योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। दो बार पहले भी समाधान शिविर आ चुके हैं। इस बार भी केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

गृहिणी होने के बावजूद फैमिली आईडी में चढ़ी आय


सेक्टर-22 निवासी सुनीता ने बताया कि वह गृहिणी है फिर भी परिवार पहचान पत्र में उनकी आय दर्ज है। आय दर्ज होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना से वह बाहर हो गई हैं। गृहिणी होने के बावजूद आय दर्ज होने से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो रहा है, जिससे उन्हें सालाना 25200 रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को लेकर वह पहली बार समाधान शिविर में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाम की गलती से मुफ्त इलाज बंद

डबुआ कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि उनके पिता का नाम परिवार पहचान पत्र में और आयुष्मान कार्ड में गलत दर्ज हो गया है। कार्ड में नाम सही नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने में परेशानी आ रही है। इससे पहले भी वह तीन बार आ चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।


परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने से दृष्टिहीन की पेंशन बंद
सेक्टर 12 निवासी, देवेंद्र आहूजा ने बताया कि वह 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित है और करीब एक साल से उनकी पेंशन बंद है। परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण पेंशन बंद हुई है। उन्होंने बताया कि वह कोई काम नहीं करते और उनकी आंखों की रोशनी पूरी तरह नहीं है। वह कई बार समाधान शिविर में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार समस्या के समाधान का आश्वासन मिला। उनका कहना है कि एक साल से दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद पेंशन शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed