फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   irritate by taunts of mother-in-law and sister-in-law woman hanged herself along with her brother-in-law in Ba

देवर-भाभी ने लगाई फांसी: सास और ननद के तानों से दोनों आ चुके थे तंग, हर वक्त एक ही बात कहकर करती थीं ब्लैकमेल

Tue, 20 Jun 2023 08:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

मृतक तरुण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मरने से पहले दोनों ने लिखा मुस्कान की सास लीलावती व ननद कविता पिछले एक महीने से दोनों को प्रेम प्रसंग के मामले में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

विज्ञापन
irritate by taunts of mother-in-law and sister-in-law woman hanged herself along with her brother-in-law in Ba
मृतक देवर तरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सास-ननद के तानों से परेशान हो चुके हैं। ये हमें बदनाम कर देंगे। रोज-रोज ब्लैकमेल कर रहे हैं। हम अपनी जीवन लीला खत्म कर रहे हैं। ये सुसाइड जवां गांव में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक की जेब से मिला है। युवक के ठीक साथ में एक विवाहिता का शव भी फंदे से झूलता मिला। मृतक रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं।

विज्ञापन

महिला की शादी साल 2018 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जबकि युवक अविवाहित है। थाना छांयसा पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर सांस व ननद पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यूपी के बरसाना निवासी बिशंबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बेटी मुस्कान (24) की शादी गांव अहरवां निवासी योगेश के साथ साल 2018 में हुई थी। मुस्कान और योगेश के दो बेटे निशांत (4) व हिमांशु (3) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बेटी मुस्कान और गांव अलावलपुर पलवल निवासी तरुण का शव जवां गांव में मास्टर ऋषिपाल के ट्यूबवेल पर लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। मृतका मुस्कान का पति योगेश और मृतक तरुण रिश्ते में भाई लगते थे। योगेश मृतक तरुण की बुआ का लड़का है। इस नाते तरुण और मुस्कान आपस में देवर भाभी थे। 

विज्ञापन

मृतक तरुण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मरने से पहले दोनों ने लिखा मुस्कान की सास लीलावती व ननद कविता पिछले एक महीने से दोनों को प्रेम प्रसंग के मामले में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। घर में दोनों मुस्कान को ताने मारते रहते हैं। तंग आकर दोनों आत्महत्या कर रहे हैं।

थाना छायंसा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया मृतक तरुण सोमवार को सोहना ड्यूटी पर गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। सोमवार दोपहर एक बजे योगेश की अपनी पत्नी मुस्कान से फोन पर बात हुई। योगेश का कहना है मुस्कान ने उसे कुछ नहीं बताया। तरुण और मुस्कान बाइक पर सवार होकर देर रात जवां गांव पहुंचे। सुबह करीब सात बजे खेत पर जा रहे लोगों को दोनों शव लटके हुए मिले। दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed