फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Irregularities found at two ration depots, FIR lodged against one

Faridabad News: दो राशन डिपो पर मिली अनियमितता, एक पर एफआईआर

Sat, 01 Nov 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found at two ration depots, FIR lodged against one
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने शुक्रवार को जिले के दो राशन डिपो पर रेड की। इस दौरान दोनों ही जगहों पर अनियमितता पाई गई। एक राशन डिपो धारक पर सारन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे मामले में राशन डिपो धारक महिला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। खास बात ये भी है कि जिस राशन डिपो धारक हवा सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, उन्हीं के बेटे रोबिन को 19 अक्तूबर की रात को घरेलू कलह में जीजा व अन्य ने गोली मारी थी।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम के अनुसार बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 में सरपंच चौक के पास हवा सिंह राठी का राशन डिपो है। यहां राशन वितरण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने निरीक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गिरीश मिश्रा के साथ हवा सिंह के राशन डिपो पर रेड की। इस डिपो पर ऑनलाइन रेकॉर्ड अनुसार गेहूं 53 किलोग्राम, चीनी 358 किलोग्राम, सरसों तेल 561 लीटर होना चाहिए था। जांच में पाया गया कि डिपो पर 3397 किलोग्राम गेहूं अधिक, 342 किलो चीनी अधिक व सरसों का तेल 107 लीटर अधिक रखा था। निरीक्षक गिरीश की शिकायत पर राशन डिपो धारक हवा सिंह के खिलाफ सारन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम को सूचना मिली कि डबुआ कॉलोनी में गाजीपुर रोड पर माया देवी महिला का राशन डिपो है और यहां राशन वितरण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उदय सिंह के साथ राशन डिपो पर रेड की। ऑनलाइन रेकॉर्ड के अनुसार यहां गेहूं शून्य, चीनी 144 किलोग्राम, तेल 308 लीटर होना चाहिए था। जांच के दौरान गेहूं शून्य चीनी 150 किलोग्राम, तेल 228 लीटर पाया गया। इस प्रकार इस डिपो पर 6 किलो चीनी ज्यादा व सरसों का तेल 80 लीटर कम पाया गया। उदय सिंह उप निरीक्षक ने बताया कि इस डिपो पर कम व ज्यादा पाए गए राशन और डिपो धारक महिला के राशन के सैंपल नहीं रखने, डिपो पर बोर्ड नहीं लगाने के चलते डीएफएसी फरीदाबाद को रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही पीडीएस कंट्रोल एक्ट के तहत नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed