फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Iron calcium medicine not in government hospital

सरकारी अस्पताल में नहीं आयरन कैल्शियम की दवा

Mon, 05 Apr 2021 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Iron calcium medicine not in government hospital
फरीदाबाद। जिले के सिविल अस्पताल में एक बार फिर दवाओं का टोटा हो गया है। सरकारी अस्पताल में आयरन कैल्शियम की दवा नहीं होने के कारण मरीजों मुख्य रूप से गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मरीज महंगे दामों पर दवा खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन

सोमवार को बीके सिविल अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आई। दवा न मिलने के कारण महिलाएं परेशान रही। इस दौरान अस्पताल में इलाज कराने आई डबुआ निवासी रेणु देवी ने बताया कि वह हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए बीके अस्पताल पहुंची थी। कमर की हड्डी में खिंचाव है। अक्सर शरीर की हड्डी दर्द करती हैं। ऐसे में डॉक्टर ने कैल्शियम-आयरन विटामिन डी के साथ कुछ अन्य दवाएं लिखी, कोई भी दवा अस्पताल के दवा काउंटर से नहीं मिली। साथ ही काउंटर पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी ने बीते पांच माह से कैल्शियम-आयरन की दवा न होने की पुष्टि की। बाहर से दो दिन की दवाएं 500 रुपये में पड़ी।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी की भी अवहेलना
अस्पताल में सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ती नजर आई। गर्भवती महिलाएं स्त्री रोग विशेषज्ञ के परामर्श के लिए न केवल लंबी लाइन लगाने को मजबूर दिखी बल्कि अन्य डॉक्टर की जांच के लिए आए मरीजों की भीड़ से भी संक्रमण के खतरे से डरी हुई थी। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए लोग एक दूसरे से लड़ते नजर आए। ऐसे में अस्पताल में कोरोना संक्रमण का भारी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की हर संभव मदद होगी
कैल्शियम-आयरन जैसी बेसिक दवाएं वेयर हाउस में ही खत्म हैं। डिमांड बनाकर भेजी गई है। लोकल खरीद के लिए इतना फंड नहीं मिलता कि हर दवा खरीदी जा सके। प्रयास है कि मरीजों को परेशानी न हो। समस्या पता चलने पर हर संभव मदद मरीजों को दी जा रही है। - डॉ. सविता यादव, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed