{"_id":"68fe0cc1ba60d4efad0f3519","slug":"investigation-report-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118810-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजकीय स्कूल में छात्र के झुलसने की घटना पर निदेशक ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजकीय स्कूल में छात्र के झुलसने की घटना पर निदेशक ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, जांच कमेटी बनाकर मौके का लिया जाएगा जायजा
संवाद न्यूज, हथीन।
राजकीय माध्यमिक स्कूल पहाड़पुर के आठवीं कक्षा के छात्र रिहान के बिजली निगम की हाई वोल्टेज लाइन से झुलसने की घटना पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया है। निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल से घटना के संदर्भ में जानकारी ली और जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा बिश्नोई एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों से जानकारी ली। इसके बाद नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने संबंधित स्कूल का दौरा किया।
इसके बाद पीड़ित छात्र रिहान के घर जाकर उसके अभिभावकों से भी जानकारी ली, लेकिन छात्र घर पर मौजूद नहीं मिला। सोमवार को विभागीय कार्यालय खुलने पर खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा बिश्नोई अधिकारियों की जांच कमेटी बनाएंगी। जांच कमेटी भी मौके पर जाकर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजा जाएगा। इस बीच केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है । पीड़ित छात्र रिहान के पिता असलम ने बताया कि रिहान के स्वास्थ्य में सुधार है, हालांकि अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हुआ है।