फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Investigation campaign conducted at Old Railway Station with the help of Shera

Faridabad News: शेरा की मदद से ओल्ड रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

Thu, 04 Jun 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Investigation campaign conducted at Old Railway Station with the help of Shera
खबर: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का सघन तलाशी अभियान।ओल्ड रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ प - फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओल्ड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। इस अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद मीणा ने किया। उनके साथ हेड कांस्टेबल सलामुद्दीन, कांस्टेबल नरेंद्र, प्लेटफॉर्म ड्यूटी स्टाफ कांस्टेबल कर्मवीर तथा स्वान दस्ता भी मौजूद रहा। डॉग शेरा की मदद से डस्टबिन, प्लेटफॉर्म क्षेत्र और अन्य संदिग्ध स्थानों पर गहन जांच की गई।


जांच के दौरान आरपीएफ की टीम ने यात्रियों के बैग और सामान की भी जांच की और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें। पूरे अभियान के दौरान स्टेशन पर शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन



आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस तरह के सघन जांच अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं, ताकि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed