फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intimidated relationship with the girl, made viral porn video

डरा-धमकाकर युवती से बनाए संबंध, वायरल कर दी अश्लील वीडियो

Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Intimidated relationship with the girl, made viral porn video
फरीदाबाद। शहर के दो अलग-अलग थाना इलाके में युवतियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुजेसर थाना इलाके निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे डरा धमकाकर संबंध बना लिए। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली। वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी ने चार महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने आरोपी से मिलने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दी। महिला थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
दूसरे मामले में डबुआ थाना इलाका निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर बिहार निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नारायणपुर बिहार निवासी शुभम तिवारी काम करता था। दोनों में दोस्ती हुई। शुभम ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी करीब दो साल तक युवती को गुमराह कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने उससे शादी करने के दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने उससे मिलना बंद कर दिया और शादी करने से साफ मना कर दिया। पीडिता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed