फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Interrogation of the Congress leader in custody

कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Tue, 04 May 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of the Congress leader in custody
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने मंगलवार सुबह कांग्रेसी नेता अनीश पाल को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोपहर करीब दो बजे अनीश पाल को छोड़ा। अनीश पाल का कहना है कि वह कोरोना महामारी में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और ऑक्सीजन की किल्लत पर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इस कारण सरकार उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई। अपने साथ ले जाने का कारण भी नहीं बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुजेसर थाना प्रभारी उन्हें मामला दर्ज करने की धमकी भी दे चुके हैं। यह सब उनकी आवाज दबाने के लिए किया गया है। इस मामले में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने ट्वीट भी किया है। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अनीश पाल के खिलाफ मुजेसर थाने में 20 अप्रैल 2020 को सड़क जाम करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें कार्यालय लाया गया था। कोरोना महामारी के चलते अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। महामारी के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed