फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Women in Engineering Day celebrated at JC Bose

Faridabad News: जेसी बोस में अंतरराष्ट्रीय महिला इंजीनियरिंग दिवस मनाया

Fri, 23 Jun 2023 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
International Women in Engineering Day celebrated at JC Bose
- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने की आवश्यकता : कुलपति प्रो. तोमर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला इंजीनियरिंग दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के संकाय सदस्यों और छात्राओं ने हिस्सा लिया।


कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने महिला इंजीनियरिंग दिवस पर इंजीनियरिंग के संकाय सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने इस दिन के वैश्विक महत्व पर बल दिया, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को सम्मान देता है। प्रो. तोमर ने प्रमुख भारतीय महिलाओं के संबंध में रोचक तथ्य साझा किए। जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने इन विषयों में लैंगिक अंतर को खत्म करने की आवश्यकता तथा महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर बल दिया। प्रो. तोमर ने विज्ञान और इंजीनियरिंग में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए गए उपायों पर भी प्रकाश डाला। प्रो. तोमर ने कहा कि विश्वविद्यालय के 15 शिक्षण विभागों में से नौ का नेतृत्व महिला संकाय सदस्यों द्वारा किया जा रहा है जोकि निर्णय लेने की भूमिकाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने के विश्वविद्यालय के प्रयासों का प्रमाण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed