{"_id":"6570b74df416d121830897cc","slug":"international-cricket-stadium-survey-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17646-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए एफएमडीए कराएगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए एफएमडीए कराएगा सर्वे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का रुका निर्माण कार्य एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से जल्द नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। प्राधिकरण की तरफ से टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राजा नाहर सिंह स्टेडियम में सबसे पहला मैच 1993 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी शामिल थे। वहीं, 26 जनवरी 1998 को इस स्टेडियम की नई बिल्डिंग तैयार हुई थी, जिसका उद्घाटन कपिल देव ने किया था। कपिल देव के क्रिकेट में दिए गए महान योगदान को सम्मान देते हुए उस समय यहां बनाए गए नए पवेलियन का नाम कपिल पवेलियन रखा गया था। इसके बाद अंतिम मैच वर्ष 2006 में 31 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसके अलावा दर्जनों रणजी ट्राफी, देवधर, दलीप ट्रॉफी आदि मैचों के सफल आयोजन हुए हैं, लेकिन बाद में स्टेडियम में मैचों का आयोजन राजनीति का शिकार होता चला गया। इसलिए स्टेडियम समय व मानकों के अनुरूप अपग्रेड भी नहीं हुआ। यह पिछड़ता चला गया। बड़खल विधायक सीमा त्रिखा की मांग पर जून 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़खल में आयोजित रैली स्टेडियम को नए सिरे से बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ। बाद में यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। हालांकि इस मामले में विजिलेंस जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
स्टेडियम की हालत खस्ताहाल
पिछले साल 28 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित विधायकों की समिति ने निर्माण कार्य को देखने के लिए स्टेडियम में विधायकों की कमेटी ने दौरा किया था, तब भी स्टेडियम के अंदर बदहाली का यही आलम था। चारों तरफ खास और झाड़ियां मैदान पर दिखाई दे रही थीं। मैदान में बड़ी मशीनें कबाड़ हो चुकी है। आज भी वही दृश्य नजर आता है। जब भी फरीदाबाद में इंटरनेशनल मैच खेला जाता था, तो देश-विदेश से फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में लोग आते थे, लेकिन स्टेडियम के खस्ताहाल होने के बाद से यहां मैच बंद हैं।
विज्ञापन
वर्जन
स्टेडियम के बचे को लेकर जल्द सर्वे कराया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू किया जाएगा।
- रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण