फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inter-state gang busted for robbery under the pretext of lift

Faridabad News: लिफ्ट के बहाने लूट को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़

Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inter-state gang busted for robbery under the pretext of lift
-- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में 36 मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

-गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सीआईए पलवल की टीम ने वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। सीआईए ने इस मामले में विकास, मुन्ना और अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब 36 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई आई-10 कार और एक देसी तमंचा बरामद किया है।
डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपियों को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दबिश देकर काबू किया गया। थाना कैंप और सदर थाना में दर्ज लूट के मामलों की गंभीरता से लेते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र की टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में चार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसके बाद अन्य वारदातों का खुलासा किया जाएगा। डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि अजनबी व्यक्तियों से लिफ्ट लेते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन


राहगीरों को लिफ्ट देकर लूट को देते थे अंजाम-

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ ओटे निवासी त्रिलोकपुरी (नई दिल्ली), मुन्ना निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) तथा अजय मिश्रा उर्फ राहुल उर्फ मुसद्दी निवासी त्रिलोकपुरी (दिल्ली) के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का काम करने का तरीका बेहद सुनियोजित था। वे सड़क किनारे अकेले खड़े लोगों को निशाना बनाते थे। उनके पास जाकर पूछते थे कि उन्हें कहां जाना है। जब सवारी गंतव्य बताती तो आरोपी भी उसी दिशा में जाने की बात कहकर भरोसा दिलाते और अपने साथ चलने का आग्रह करते थे। इस तरह विश्वास में लेकर वे सवारी को अपनी कार में बैठा लेते थे। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ मारपीट करते और गन प्वाइंट पर नकदी व कीमती सामान लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक रिकॉर्ड--

आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ जिले के थाना कैंप व सदर में साल 2025-26 की चार लूट वारदात भी शामिल है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article