फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions given to departments to protect city residents from heat wave

Faridabad News: शहरवासियों को लू से बचाव के लिए विभागों को दिए निर्देश

Thu, 25 Apr 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to departments to protect city residents from heat wave
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को गर्मियों में लू से बचाव के संबंध में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। इस दौरान आम लोगों को लू से बचाने के लिए विभिन्न विभागों को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेशानुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीसी विक्रम सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे हीट वेव से बचाव के लिए अपनी-अपनी एडवाइजरी जारी करें।
डीसी विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, रोडवेज विभाग, शिक्षा विभाग, वन मंडल, पंचायती विभाग व पर्यटन आदि प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह नागरिकों को हीट-वेव से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कार्य के दौरान विश्राम के लिए उचित जगह निर्धारित करवाएं और उनके लिए पेयजल का पर्याप्त प्रबंध हो।
विज्ञापन


आगामी 25 मई को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी मतदान केंद्रों पर वोटर्स के वेटिंग एरिया में पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, सभी मतदान केंद्रों पर दो वालंटियर की ड्यूटी भी लगाई जाए। सभी पोलिंग पार्टी को एक मेडिकल किट्स भी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें ओआरएस घोल के पैकेट पर्याप्त मात्रा में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह नागरिकों के लिए पर्याप्त पेयजल का प्रबंध करें। ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न बने। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ नागरिकों को हीट वेव से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्विस कार्य को लेकर जिस भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोकी जाए। वहां के नागरिकों को उचित माध्यम से इसकी सूचना भी दें। बैठक में डीआरओ विजेंद्र राणा, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मंजू श्योराण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed