फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions for admission by creating additional sections in model schools

मॉडल स्कूलों में अतिरिक्त सेक्शन बनाकर दाखिले के निर्देश

Tue, 27 Jul 2021 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions for admission by creating additional sections in model schools
फरीदाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में अतिरिक्त सेशन बनाकर दाखिले जारी रखे जाएंगे। इसके निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रितू चौधरी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में दाखिले की कोई सीमा नहीं। जो भी बच्चे दाखिले के इच्छुक हैं उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाकर दाखिला देें। प्रदेश सरकार ने राजकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की अवधारणा के तहत मॉडल संस्कृति स्कूल बनाएं। जिले में इस वर्ष पांच वरिष्ठ माध्यमिक और 85 प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति की तर्ज पर बनाया गया है। यह विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत मान्यता प्राप्त हैं।
इसके विशेष ट्रेनिंग प्राप्त स्टाफ या फिर नए स्टाफ की भर्ती की गई। ऐसे में इन स्कूलों में दाखिले का रुझान अधिक है। जिले के सभी मॉडल स्कूलों में सीट फुल हो चुकी हैं। ऐसे स्कूलों में दाखिले के लिए अतिरिक्त सेक्शन बनाकर दाखिले लेने के निर्देश जिला स्तर पर जारी किए गए हैं। अभिभावक व विद्यार्थी को किसी भी हाल में दाखिले से वंचित न रखने के निर्देश शिक्षा अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में सीट फुल होने पर स्कूल प्रबंधन कमेटी दूसरे सेक्शन में दाखिला कराए। पहली से आठवीं कक्षा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिले किए जाएं। इससे इतर नौंवी से 12वीं तक दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय के सभी आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था के लिए शिफ्टों में चलाएं स्कूल
स्कूलों में सीमित जगह की समस्या को हल करने के लिए विकल्प के तौर पर शिफ्ट में स्कूल चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्कूलों को अपनी सुविधा अनुसार स्कूल संचालन का समय अलग-अलग शिफ्ट में चलाने की स्वतंत्रता दी गई है। ऐसे किसी भी बदलाव की सूचना जिला शिक्षा विभाग के साथ साझा करनी होगी।

विद्यार्थियों का रुझान मॉडल संस्कृति विद्यालयों में अधिक है। विभाग विद्यार्थियों के दाखिले का ध्यान रखेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शिफ्ट और सेक्शन में विद्यार्थी पढ़ाए जाएंगे।
- रितु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed