फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instead of making mango-banana, mango-banana comes with familiarity

मैंगो-बनाना के बजाय आम-केला में आता है अपनापन

Wed, 11 Aug 2021 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Instead of making mango-banana, mango-banana comes with familiarity
फरीदाबाद। हिंदी माध्यम में बोलने वालों को अपनापन का सलीका आता है। हिंदी सशक्त और अपनेपन का अहसास कराने वाली भाषा है। जीवन भर जिंदगी नेताओं-साहित्कारों ने माना है कि हिंदी के बिना हिंदुस्तान नहीं। वहीं आज भी बच्चों के लिए मैंगो-बनाना के बजाय आम-केला अपनापन का भाव है। यह बातें अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के तहत जिले में हिंदी के प्रबुद्ध वर्ग में माने जाने वाले दो सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिंदी को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भाषा सिद्ध किया जा चुका है। पूरे देश में नई पीढ़ी को हिंदी व अंग्रेजी का मिश्रण (हंग्रेजी) से जोड़ा जा रहा है। बावजूद इसके आज भी नई पीढ़ी मैंगो और बनाना को आम और केला कहकर ही सुखद महसूस करती है। यह हिंदी का अपनापन है। इसी अपनेपन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

करीब 16 साल हिंदी पढ़ाकर सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता एसके दलाल बताते हैं कि बच्चों में हिंदी को लेेकर कहीं कोई संकोच नहीं। वह बस हिंदी को लेकर गंभीर नहीं। बच्चे इस भाषा से अपनी मां जैसा जुड़ाव महसूस करते हैं। बस जरूरत है कि हिंदी के वैज्ञानिक व पेशेवर इस्तेमाल बच्चों को समझाएं जाएं। एसके दलाल मानते हैं कि सटीक हिंदी बोलते वक्त आते हैं सशक्त विचार बात में आते हैं। हिंदी एक सीधी सपाट सधी हुई भाषा है। इसे डिजिटल माध्यम से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय महिला कॉलेज से प्राचार्या पद से सेवानिवृत्त बी राजपूत मानती हैं कि कंप्यूटर युग में भी हिंदी और संस्कृत से जैसा तर्कपूर्ण भाषा नहीं हैं। उन्होंने 21 साल तक हिंदी प्रवक्ता के रूप में हिंदी को बढ़ावा दिया। वह बताती हैं कि भात में भाषाई पहलू में अनेकता को एकता का स्थान हिंदी से मिलता है। अन्य कोई ऐसी भाषा नहीं जो पूरे देश में विभिन्नता के बावजूद प्रिय हो, अपनाई गई हो।

डिजिटल माध्यमों में भी हिंदी का बोलबाला
बी राजपूत बताती हैं कि आजकल भाषाई सीमा को खत्म करने का प्रयास ई-कंपनियां भी कर रही हैं। वह डिजिटल माध्यम में न केवल अंग्रेजी को साथ ग्राहकों तक पहुंचीं, बल्कि हिंदी को एक व्यापक माध्यम के रूप में अपनाया। आज लगभग सभी डिजिटल माध्यम में हिंदी बोलने-लिखने व सुनने का विकल्प दिया जा रहा है। यह भाषा के महत्व व पहुंच को दर्शाता है। इसी के साथ नए भारत को आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed