फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Injured JE dies on birthday, family members allege negligence

Faridabad News: जन्मदिन के दिन घायल जेई की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 05 May 2024 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Injured JE dies on birthday, family members allege negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता योगेश (30) की रविवार को उपचार के दौरान सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण योगेश की जान गई है। वह अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की रात को राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर खटीक के तिबारे के पास ट्रक की टक्कर में वे घायल हो गए। कनिष्ठ अभियंता का रविवार को जन्मदिन भी था। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि परिजनों की ओर से स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी। हालांकि मामले में पुलिस को अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
कनिष्ठ अभियंता योगेश पलवल स्थित अमरपुर गांव निवासी अपने परिवार के साथ रहते थे। तीन मई रविवार को कनिष्ठ अभियंता योगेश का जन्मदिन था। शुक्रवार की रात को ड्यूटी करने के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रात 12 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर खटीक के तिबारे के पास स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों दोस्त योगेश, योगेश चौधरी, रमन चौधरी और पुष्पेंद्र घायल हो गए। हादसे में सभी को गंभीर चोट आई थीं। इन सभी को पहले जयपुर के सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने योगेश को शनिवार की सुबह छह बजे सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवा दिया। परिजनों का कहना है कि जब योगेश अस्पताल में भर्ती हुआ तो स्टाफ ने बताया था योगेश के पैर में नॉर्मल फ्रैक्चर है, लेकिन शनिवार दोपहर तीन बजे कहा कि पैर का ऑपरेशन होगा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने योगेश का सही तरीके से उपचार नहीं किया है। इस कारण योगेश की रविवार सुबह छह बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि योगेश की मौत होने के बाद भी अस्पताल ने उन्हें छह घंटे तक शव नहीं सौंपा। मृतक योगेश के दो बच्चे हैं। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर ने बताया सरकार की ओर से मृतक के परिवार को जो सुविधाएं दी जाती हैं वह दी जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त के आगे रखा जाएगा।
विज्ञापन

सर्वोदय अस्पताल की निदेशक संचालन डॉ. वंदना ने बताया कि मरीज शनिवार की सुबह गंभीर हालात में भर्ती हुआ था। भर्ती करने से पहले ही परिजनों को मरीज की हालात के बारे में बता दिया था। उनको फ्रैक्चर और लीवर में भी चोट थी। अस्पताल की ओर से उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। सड़क हादसे में घायल होने की वजह से मौत के बाद पुलिस की कागजी कार्रवाई में जो समय लगा उसके बाद करीब 12 बजे शव दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सूरज भान, थाना प्रभारी, सेक्टर-8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed