{"_id":"6a16dd9f47d2cc1574065a07","slug":"information-about-courses-documents-and-government-schemes-will-be-available-at-the-helpdesk-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70962-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेल्पडेस्क पर मिलेगी कोर्स, दस्तावेजों और सराकरी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेल्पडेस्क पर मिलेगी कोर्स, दस्तावेजों और सराकरी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में एक या दो जून से शुरू हो सकते हैं दाखिले, तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सत्र 2026-2027 और 2026-2028 के लिए दाखिला प्रक्रिया आगामी एक या दो जून से शुरू हो सकती है। इस बार शत-प्रतिशत सीटों को भरने और युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए जिले के आईटीआई संस्थानों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छात्रों की मदद के लिए संस्थानों में विशेष हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। यहां शिक्षक छात्रों को विभिन्न कोर्सेज, जरूरी दस्तावेजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और विशेषकर बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए शिक्षक गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे ग्रामीणों को आईटीआई से मिलने वाली सुविधाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बता रहे हैं। फरीदाबाद जिले के कुल नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 2,180 सीटों पर दाखिले होंगे।
सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उन्हें आईटीआई में दाखिले के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। -भगत सिंह, प्राचार्य आईटीआई, एनआईटी-5
विज्ञापन
किस संस्थान में कितनी सीटें
आईटीआई सिकरोना - 88,
आईटीआई मोहना - 104
आईटीआई तिगांव 196
आईटीआई पाली - 260
आईटीआई फतेहपुर बिल्लौच -240
आईटीआई ऊंचा गांव - 208
आईटीआई सेक्टर-19 - 220
ओल्ड महिला फरीदाबाद - 320
आईटीआई एनआईटी पांच - 544