फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   inflation rate is low in report reality on the ground is far from it prices of flour pulses and rice increased

महंगाई ने बिगाड़ा बजट: रिपोर्ट में महंगाई दर कम, धरातल पर हकीकत इससे कोसों दूर; आटा-दाल-चावल सबके बढ़े दाम

Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

पिछले छह महीने में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जुलाई में 300 रुपये में मिलने वाला 10 किलो आटे का कट्टा अब 350 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
inflation rate is low in report reality on the ground is far from it prices of flour pulses and rice increased
महंगाई तोड़ रही आम लोगों की कमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। महंगाई के कारण जहां एक ओर निम्न वर्ग के लिए थाली महंगी होती जा रही है तो वहीं गृहणियों का घरेलू बजट भी बिगड़ रहा है। दो दिन पहले ही आटे के दाम में प्रति किलोग्राम दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है, मैदा भी दो रुपये महंगा हो गया है।

विज्ञापन

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सरकार ने महंगाई दर को निचले स्तर पर दिखाया है, लेकिन बाजारों में हकीकत इससे कोसों दूर देखने को मिल रही है। आलम यह है कि महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। एनआईटी एक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स संचालक विक्की चौधरी ने बताया कि आटे के दाम में पिछले छह महीने में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जुलाई में 300 रुपये में मिलने वाला 10 किलो आटे का कट्टा अब 350 रुपये में मिल रहा है। एक सप्ताह पहले यह 330 रुपये का था। उनका कहना है कि आटे के दाम में बढ़ोतरी का कारण हरियाणा के गेहूं का नहीं मिलना है, इसलिए आटे के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्की चालक गोपाल ने बताया कि अब वह लोगों द्वारा लेकर आने वाले गेहूं को ही पीस रहे हैं। इसके अलावा 30 रुपये किलो मिलने वाले चावल का दाम 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। सरसों का तेल 190 पर पहुंच गया है। देसी घी 500 रुपये किलो और रिफाइंड 160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन

मसालों के दाम बढ़े
एनआईटी स्थित गौरव पंसार संचालक संजय कुमार ने बताया कि मसाले के दाम में भी 30 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 6 महीने पहले 300 रुपये प्रति किलो के अनुसार मिलने वाले जीरे की कीमत 400 रुपये हो गई है। साबुत मिर्च 320 और धनिया 120 से 190, तथा हल्दी की कीमत 230 से 260 रुपये किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा दाल के दाम में भी 10 से 30 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सामान जुलाई 2022 जनवरी 2023
आटा (10 किलोग्राम) 300 350
चावल (प्रति किलोग्राम) 30 40
अरहर की दाम 100 110
उड़द की दाल 90 110
चना की दाल 60 70
काले चने 60 75
चीनी 40 45-50
राजमा 80 140
सरसों का तेल (एक ली.) 170 190

लोगों से बातचीत
महंगाई से आम आदमी का बोझ बढ़ता जा रहा है, घर-खर्च कटौती के बाद कम नहीं हो रहा है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या खिलाएं और क्या बचाया जाए। -भारती देवी, गृहिणी।

स्कूल की फीस से लेकर खाद्य पदार्थों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन तनख्वाह पहले के समान ही है। अब बड़ी मुश्किल से गुजर बसर कर रहे हैं। आम आदमी के लिए महंगाई के बीच जीवनयापन करना जंग जीतने के समान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed