{"_id":"6a29b9ac3c3fdde4f504bcdc","slug":"individual-who-provided-bank-account-for-fraud-arrested-from-bulandshahr-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72051-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.27 लाख की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला बुलंदशहर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.27 लाख की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला बुलंदशहर से गिरफ्तार
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क के नाम दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना सेंट्रल ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर हुई 1 लाख 27 हजार 800 की ठगी के मामले में एक गिरफ्तारी की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी गौरव गर्ग को गिरफ्तार किया है। जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। आरोपी को 9 जून को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव गर्ग ने अर्जुन का बैंक खाता अपने साथी चंद शेखर के माध्यम से लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। ठगी की रकम में से 18 हजार अर्जुन के खाते में आए थे। गौरव और चंद शेखर दोनों एक ही क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही अर्जुन और चंद शेखर को गिरफ्तार कर चुकी है और अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-85 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जहां 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच विभिन्न ऑनलाइन टास्क पूरे करने के लिए कहा गया। शुरुआत में मुनाफे का लालच देकर महिला का भरोसा जीता गया और बाद में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 लाख 27 हजार 800 ट्रांसफर करवा लिए गए। टास्क पूरा होने के बावजूद महिला को कोई राशि वापस नहीं मिली। इसके बाद ठगों ने उससे और पैसे जमा कराने की मांग की।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।