फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Individual arrested for providing bank account used in phone-hacking fraud

Faridabad News: फोन हैक कर ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Individual arrested for providing bank account used in phone-hacking fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने फोन हैक कर 98,500 रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी संदीप गौर (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 27 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 98,500 रुपये निकल गए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप गौर ने खाताधारक मुकेश का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस इससे पहले मुकेश को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed