{"_id":"609abc018ebc3e1d477c6288","slug":"indian-army-has-been-ahead-to-help-in-every-disaster-krishna-pal-gurjar-faridabad-news-noi581364222","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक आपदा में मदद के लिए आगे रही है भारतीय सेना : कृष्ण पाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक आपदा में मदद के लिए आगे रही है भारतीय सेना : कृष्ण पाल गुर्जर
विज्ञापन
बल्लभगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश पर जब भी कोई आपदा आई है भारतीय सेना हमेशा ढाल बनकर खड़ी रही है। चाहे देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या फिर देश में आज कोरोना जैसी आपदा में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात हो। केंद्रीय राज्य मंत्री मंगलवार को जिला के गांव छांयसा में अटल बिहारी वाजपेयी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 100 ऑक्सीजन बेड के इस अस्पताल का संचालन भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड द्वारा किया जा रहा है। इसमें 65 बेड पुरुषों और 35 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जल्द ही 35 वेंटीलेटर बेड भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की आपदा कोराना से निपटने के लिए सेना के अधिकारी और जवान निरंतर कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज में की गई है। अस्पताल के लिए 300 ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों की भी व्यवस्था की गई है। यहां 24 घंटे एबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था का संचालन भी अस्पताल परिसर में किया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के साथ-साथ पूरे एनसीआर क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन व सेना के सहयोग से यहां अच्छी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना के वेस्टर्न कमांड के कमांडर लैफ्टिनेंट जनरल मनिन्दर सिंह की अगुवाई में सेना द्वारा छांयसा के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज का संचालन कर दिया गया है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर कहा कि यह अस्पताल आमजन कर लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय में बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद भारतीय सेना को दी जाएगी और कोविड-19 अस्पताल मे 30 वेंटीलेटर बेड भी आ गए हैं। यहां से रेफर होने वाले मरीजों को ईएसआई मेडिकल कॉलेज एनआईटी-5 फरीदाबाद में रेफर किया जाएगा। जिला चिकित्सा विभाग की टीम भी सहयोग करेगी, परंतु कंट्रोल यहां पर सेना के चिकित्सा अधिकारियों का होगा। अस्पताल के तीन वार्डों के हर बेड को ऑक्सीजन लाइन से जोड़ दिया गया है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मनिन्दर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के चिकित्सकों का कोविड-19 के इलाज को लेकर अनुभव रहा है। लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 डॉक्टरों की टीम अन्य नर्सिंग स्टाफ पूर्ण रूप से सेना का होगा। स्थानीय चिकित्सा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। अस्पताल में 400 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरत के हिसाब से रखे जाएंगे। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला डीसीपी डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम परमजीत चहल, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर पवन गोयल, ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर गुलशन अरोड़ा सहित सेना के कई अधिकारी व जिला चिकित्सा विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।