फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   increse dengue case

जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले

Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
increse dengue case
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के नए मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। सोमवार को जिले में डेंगू के दो मरीज मिले। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 331 हो गई है। रोजाना नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पतालों में डेंगू और वायरल बुखार के मरीज बढ़ने से एक बार फिर व्यवस्था बिगड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को भारी संख्या में डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यही स्थित शहर के निजी अस्पतालों में देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार एंटीलार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। जहां पर नए मरीज मिल रहे हैं, उनके आसपास के क्षेत्रों नियमित रूप से लार्वा की जांच हो रही है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है और लोगों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी एंटीलार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 75 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब लार्वा मिलने के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन लोग डेंगू को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed