{"_id":"611fe5f08ebc3e79d366bcf8","slug":"increasing-participation-of-women-in-vaccination-faridabad-news-noi600224433","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में बढ़ रही महिलाओं की भागेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में बढ़ रही महिलाओं की भागेदारी
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण को वरीयता दी जा रही है। बीते कुछ दिनों से टीकाकरण में महिलाओं की भागेदारी बढ़ी है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तो करते ही हैं। केंद्रों पर महिलाओं की उमड़ती भीड़ भी उनकी सक्रियता दिखा रही है। बीके अस्पताल में महिलाओँ को अलग केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा दी गई है। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं टीकाकरण के लिए पहुंच रही हैं।
शुक्रवार को जिले में कुल 74 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 62 केंद्रों व 12 निजी केंद्रों पर कुल 15347 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें से 1100 लोग निजी केंद्र पर पहुंचे। सुबह दस बजे ही कोविड-19 जांच केंद्र से लेकर महिला टीकाकरण केंद्र पर लंबी लाइन लग गई। ऐसे में बीके नागरिक अस्पताल में औसतन 1500 वैक्सीनेशन में से 50 फीसदी से अधिक टीकाकरण महिलाओं का किया गया।
डॉ. मोनिका ने बताया कि महिला केंद्र अलग होने से काफी राहत हुई है। पूर्व में एक ही केंद्र पर करीब 1500 लोग टीकाकरण के लिए पहुंचते थे। अब तीन केंद्रों से स्वास्थ्य कर्मी व टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोग सुविधा महसूस करते हैं। वह बताती हैं कि अब औसतन 300 से 400 पुरुषों का टीकाकरण हर दिन हो रहा है। उधर, महिला टीकाकरण केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी सोनिया ने बताया कि सुबह-दोपहर की दो शिफ्ट में टीकाकरण किया जा रहा है। सुबह की शिफ्ट में ही औसतन 300 से 400 महिलाएं टीकाकरण करा रही हैं। पूरे दिन में यह संख्या 700 तक पहुंच रही है। तीन केंद्रों में टीकाकरण की सबसे अधिक भीड़ महिला केंद्र पर ही उमड़ रही है।
विज्ञापन
आज 34 सरकारी केंद्रों पर लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीके की खेप के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को 34 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा होगी। इसमें बीके नागरिक अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्र डबुआ, आदर्श नगर, ऐतमादपुर, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, मुजेसर, राजीव कॉलोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनंगपुर, फतेहपुर तगा, पाली, पल्ला, तिगांव, छायंसा, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-7, ईएसआईसी डिस्पेंसरी-2,3,4,7, 8,55, एफआरयू-1,2 में सरकारी स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा।
वर्जन-
जिले में टीकाकरण का अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। महिलाओं और दूसरी डोज वालों को अलग से सुविधा देने का प्रयास बीके अस्पताल में किया गया है। इससे काफी सुविधा मिली है। अन्य केंद्रों पर भी यह रणनीति लागू की जाएगी, खेप के अनुसार यह तय होगा। - डॉ. राजेश श्योकंद, नोडल अधिकारी टीकाकरण