फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In Wushu, Anvesha reaches the pre-quarterfinals and Avika advances to the second round.

Faridabad News: वुशू में अन्वेशा प्री क्वार्टर फाइनल और अविका दूसरे दौर में

Wed, 19 Aug 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
In Wushu, Anvesha reaches the pre-quarterfinals and Avika advances to the second round.
फरीदाबाद। हिसार में मंगलवार से शुरू हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्य स्तरीय वुशू खेलों में जिले की शुरुआत अच्छी रही है। पहले दिन जिले की दो खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन

इनमें अंडर 17 में अन्वेशा लगातार दो मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं अविका ने दूसरे दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अन्वेशा ने 56 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए पहले मुकाबले में हिसार की खिलाड़ी को 17-6 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने रोहतक की खिलाड़ी को 15-9 के अंतर से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके अलावा अंडर 17 में 70 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए अविका ने अंबाला की खिलाड़ी को 14-8 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम के कोच रघुविंदर चौधरी ने बताया कि इन दोनों ही खिलाड़ियों से अब पदक की उम्मीदें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed