फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In the rivalry of son attack to the mother

Faridabad News: बेटे के रंजिश में मां पर चलाई गोली, आठ साल की बच्ची घायल

Sat, 14 Oct 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
In the rivalry of son attack to the mother
किराना की दुकान चलाती है महिला, एसजीएम नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर के पी-ब्लॉक में शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने एक महिला पर गोली चला दी। आरोपियों की महिला के बेटे के साथ आपसी रंजिश है। महिला किराना की दुकान चलाती है। घटना के दौरान दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की बच्ची को गोली जा लगी। बच्ची की पहचान एसजीएम नगर निवासी जान्हवी (08) के रूप में हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 48 के पास बसे एसजीएम नगर पी ब्लॉक में भगवती नाम की महिला किराने की दुकान चलाती है। उसके बेटे दिनेश के साथ कुछ युवकों की रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार में सवार होकर आए चार युवकों ने भगवती की दुकान के सामने आकर गोली चला दी। आरोपियों ने कहा, तेरा बेटा बड़ा बदमाश बन रहा है। गोली चलने के पहले ही महिला दुकान के काउंटर के पीछे बैठ गई। भागते समय एक आरोपी ने भय बनाने के लिए हवाई फायर किया। इसी दौरान एक गोली छत से टकराकर भगवती दुकान से सामान खरीद रही आठ साल की जान्हवी के चेहरे पर जा लगी। बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसके पिता रमेश पी-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। बच्ची दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और जान्हवी के परिजन घर से बाहर निकले। जान्हवी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और जान्हवी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक रात पहले दिनेश ने पाली गांव में चलाई थी गोली
महिला भगवती के बेटे दिनेश ने 12 अक्तूबर देर रात पाली गांव निवासी अनुज के घर के बाहर गोली चलाई थी। दिनेश के साथ एक और युवक भी मौजूद था। उन्होंने हवाई फायर किया था। घटना में किसी को चोट नही आई थी। अनुज के परिजनों की शिकायत पर पाली चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार रात दिनेश की मां भगवती पर फायर किया गया। सूत्रों के मुताबिक अनुज और दिनेश पहले दोस्त थे पिछले कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। घटना के बाद से दोनों पक्षों के आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed