फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In Sector-21B, a park became a cattle shed, another cricket ground, lack of necessary resources in both the parks

सेक्टर-21बी में एक पार्क बना पशुशाला, दूसरा क्रिकेट का मैदान, दोनों पार्कों में जरूरी संसाधनों की कमी

Mon, 24 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
In Sector-21B, a park became a cattle shed, another cricket ground, lack of necessary resources in both the parks
फरीदाबाद सेक्टर 21बी स्वामी विवेकानंद पार्क में बंधे पशु । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-21बी में दो पार्क हैं। इनमें से एक का नाम है छत्रपति शिवाजी और दूसरे का स्वामी विवेकानंद। एक में पशु बांधे जा रहे हैं तो दूसरे में बच्चों ने क्रिकेट का मैदान बना लिया है। बदहाल इन पार्कों में स्थानीय लोग सैर करने से कतरा रहे हैं। आरोप है कि पार्क पर नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड का भी ध्यान नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सेक्ट-21बी शहर के पॉश इलाकों में गिना जाता है। अधिकांश लोग सरकारी संस्थानों में या तो बड़े ओहदे पर हैं या बड़े व्यापारी हैं। आबादी भी 10 हजार के आसपास है। ऐसे में इन्हें पार्कों की अव्यवस्था से लोग परेशान है।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी पार्क
पार्क सेक्टर के बीच में हैं। इसके चारों तरफ 100 घर है। पार्क के बाहर बोर्ड पर साफ लिखा है.. पार्क में क्रिकेट खेलना आदि प्रतिबंधित है लेकिन अंदर बच्चों का क्रिकेट मैदान है। बच्चे दिनभर क्रिकेट खेलते हैं। आलम यह है कि पार्क की कुर्सियां टूटी हैं। पेड़-पौधों की संख्या कम है। पार्क की हरियाली गायब है। स्थानीय लोगों के अनुसार साफ सफाई तो रोज होती है, लेकिन कूड़े पार्क के कोने में इकट्ठा कर दिया जाता है। इससे सैर करने वालों को परेशानी होती है। पार्क में घूमने वालों को क्रिकेट बाल से चोट तक लग जा रही है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पार्क
रेलवे लाइन से सटा पार्क है। इसको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सालों पहले बनाया था। इसकी हालत ऐसी है कि स्थानीय लोग इसमें पशु बांधते हैं। जगह-जगह गंदगी रहती है। स्थानीय लोग सैर करने के लिए तो नहीं पहुंचते। लेकिन नशेड़ियों का जमावड़ा यहां जरूर रहता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed