{"_id":"667acb8f4a99af2ee70f6ac0","slug":"in-free-style-wrestling-neeraj-got-the-title-of-kumar-and-ekta-got-the-title-of-kumari-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26603-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फ्री स्टाइल कुश्ती में नीरज को कुमार व एकता को कुमारी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फ्री स्टाइल कुश्ती में नीरज को कुमार व एकता को कुमारी का खिताब
विज्ञापन
- सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जिला अखाड़ा, कुमार और केसरी कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से मंगलवार को खेल परिसर में जिला अखाड़ा, कुमार और केसरी कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें पुरुष के वर्ग के फ्री स्टाइल स्पर्धा में छांयसा के नीरज, जिला कुमार बने। जिला केसरी पुरुष फ्री स्टाइल में सेक्टर 31 के हिमांशु रहे, जबकि ग्रीको रोमन स्पर्धा में पुरुषों की श्रेणी में सेक्टर-12 के हेमंत जिला कुमार ने खिताब जीता। पुरुषों के ग्रीको रोमन स्पर्धा में नवीन पंचवटी ने जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिलाओं की जिला कुमारी का खिताब सेक्टर-31 की एकता लांबा और सेक्टर-31 की आकांक्षा ने जिला केसरी का खिताब जीता।
पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल स्पर्धा में छांयसा के नीरज ने सेक्टर 12 खेल परिसर के पहलवान जय सैनी को हराकर जिला कुमार खिताब अपने नाम कर लिया। फ्री स्टाइल जिला केसरी स्पर्धा में सेक्टर-31 के हिमांशु ने निर्णायक मुकाबले में सेक्टर-12 के शिवम को हराया। ग्रीको रोमन इवेंट में सेक्टर-12 के हेमंत ने अपने ही केंद्र के युवराज को हराकर जिला कुमार का खिताब जीता, जबकि ग्रीको रोमन स्पर्धा में नवीन पंचवटी ने सेक्टर-12 के अनुज को हराकर जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। लड़कियों की श्रेणी में सेक्टर-31 की एकता लांबा ने निर्णायक मुकाबले में अपने ही केंद्र की अर्चना को हराकर जिला कुमारी का खिताब जीता। जबकि सेक्टर-31 की आकांक्षा ने सेक्टर-12 की कुमकुम को हराकर जिला केसरी का खिताब प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग के ग्रीको रोमन इवेंट 45 किलो भार में सेक्टर-12 के सौरभ बाजी मारी। जबकि 48 किलो में सोमदत्त, 51 किलो में निखिल ने प्रथम स्थान पर रहे। 55 किलो में दीपक ने रॉकी को शिकस्त दी। 60 किलो में पुनीत प्रथम और विशाल दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार में दक्ष ने तनिश को हराया। 71 किलो भार में जवां गांव के रोहित विजेता रहे, जबकि रणबीर दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। 80 किलो भार में कार्तिक पहले व नितिन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 92 किलो भार में लक्ष्य प्रथम और 110 किलो में अक्षत ने बाजी मारी।
विज्ञापन
फ्री स्टाइल इवेंट में इन्होंने मारी बाजी
अंडर-17 के 45 किलो भार में छांयसा के विवेक प्रथम और मयंक दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलो भार में सेक्टर-12 के नीरज ने छांयसा के वेदप्रकाश को हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। 51 किलो में जतिन प्रथम और विरेन दूसरे स्थान पर रहे। 55 किलो भार में सेक्टर-12 के पवन प्रथम और सेक्टर-31 के वैभव ने दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 60 किलो भार में कर्तव्य, 65 किलो भार में कृत, 71 किलो भार में कृतार्थ, 80 किलो भार में हर्ष, 92 किलो भार में निशांत व 110 किलोभार में लक्ष्य ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया, कोच सोनू आदि मौजूद रहे।