फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In an attempt to save a motorcyclist, the car crashed through the railing and landed in the other lane.

Faridabad News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रेलिंग तोड़ दूसरी लेन में जा गिरी कार

Sun, 26 Jul 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to save a motorcyclist, the car crashed through the railing and landed in the other lane.
मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास देर रात हादसा, बाइक सवार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर की मजबूत लोहे की रेलिंग से टकराई और उसे तोड़ते हुए दूसरी ओर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग कई मीटर दूर जाकर गिरी और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए।
विज्ञापन


घटना में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि कार चालक को कितनी चोटें आईं और वह कहां से कहां जा रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। दुर्घटना के कारणों और कार चालक की स्थिति की जांच की जा रही है। घायल बाइक सवार का उपचार कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed