फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Imprisoned himself in the house to save the house from being broken

आशियाना टूटने से बचाने के लिए खुद को किया घर में कैद

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Imprisoned himself in the house to save the house from being broken
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया और अंदर से ताला लगा लिया। जिससे कि पुलिस व नगर निगम उनके घरों को तोड़ न सके। पुलिस भी उन्हें बाहर न निकाल सके। यह मैसेज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने कहा कि घर से नहीं निकलेंगे। चाहे उनके ऊपर बुलडोजर ही क्यों न चढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पाकर किसी तरह लोगों को घरों से बाहर निकाला। इसके बाद तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दिल्ली-हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर पर अरावली वन क्षेत्र में बसे खोरी गांव में लोग अपने आशियाने को बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ कार्रवाई से गुस्साएं अनेक लोग निगम की जेसीबी के आगे लेट गई। धरना देकर लोगों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग की। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों ने नारेबाजी की। खोरी की लड़ाई जिंदाबाद, सरकार की तनाशाही नहीं चलेगी के नारे गलाए। इसी बीच कुछ लोगों ने घर को परिवार सहित घरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ऑडियो मैसेज दिया कि भाई लोग ये लोग गली में तोड़फोड़ के लिए आ गए हैं। बहुत अंदर लोग आ गए हैं। हम लोग घरों में बंद हैं। हम हमारे ऊपर बुलडोजर चलेगा तो उसके जिम्मेदार नहीं है। हम मर जाएंगे लेकिन अपने घर में से नहीं निकलेंगे। चाहे ये कुछ भी करें हम घर से बाहर नहीं लिकलेंगे। हमारी मौत के जिम्मेदार यही लोग होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज के बाद पुलिस ने तुरंत घर को तलाशा और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस के पहरे में तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed