फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Impact on turnover due to suspension of bookings of commercial gas cylinders

Faridabad News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की बुकिंग बंद होने से कारोबार पर असर

Sat, 14 Mar 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Impact on turnover due to suspension of bookings of commercial gas cylinders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रशासन द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद किए जाने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिले में करीब 25 हजार कॉमर्शियल गैस कनेक्शन हैं, जिन पर इसका सीधा असर पड़ा है। पिछले करीब चार से पांच दिनों से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कई कारोबारियों को अपने कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति ठप होने से उन्हें तंदूर या बिजली से चलने वाले उपकरणों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। कई छोटे ढाबा संचालकों ने तो अपना कारोबार अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जबकि कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का सहारा ले रहे हैं। जिले में कुल 45 गैस एजेंसियां हैं और इनके पास करीब 7 लाख 31 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें आईओसीएल के करीब 2.77 लाख, बीपीसीएल के 3.42 लाख और एचपीसीएल के करीब 1.12 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि लोग घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कर उन्हें होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को दो से तीन गुना कीमत पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

--
चार दिन से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, तंदूर और बिजली के उपकरणों से जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।-प्रंशात, रेस्टोरेंट संचालक
अगर जल्द गैस सप्लाई शुरू नहीं हुई तो स्टाफ की सैलरी निकालना मुश्किल हो जाएगा।-निर्मल, होटल संचालक
मजबूरी में घर के गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। - नाजिम,ढाबा संचालक
गैस नहीं मिलने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, फिलहाल मैंने अपना ढाबा स्थित सामान्य होने तक बंद कर दिया है।- अनिल,ढाबा संचालक

----
आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, आवश्यकता से अधिक बुकिंग न करें। सरकार हर स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। ऐसे में घबराहट की जरूरत नहीं है। किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। केवल विश्वसनीय व आधिकारिक सूत्रों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। -डीसी आयुष सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाने व कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। - राजेश नागर, मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed