फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IMA doctor's on strike and raised voice against government

मिक्सोपैथी के विरोध में सड़क पर बैठे डॉक्टर

Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
IMA doctor's on strike and raised voice against government
IMA doctor's on strike and raised voice against government - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से क्रमिक भूखहड़ताल कर सरकार के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीके चौक पर बैठकर डॉक्टरों ने हड़ताल की। मिक्सोपैथी के विरोध में 15 फरवरी तक डॉक्टर अलग-अलग माध्यम से अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन

आईएमए की राष्ट्र इकाई के आह्वान पर जिले में क्रमिक भूखहड़ताल की शुरुआत की गई। आईएमए प्रधान डॉ. पुनिता ने बताया कि सरकार ने नई नीति बनाई है। इसके तहत आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति दी गई। आईएमए का मत है कि यह नीति डॉक्टर के पेशे और मरीजों के साथ खिलवाड़ है। दो साल के प्रशिक्षण में 57 तरह की सर्जरी को सीख लेना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आईएमए का विरोध लगातार जारी रहेगा। सरकार को यह पॉलिसी वापस लेनी चाहिए। इस पॉलिसी से आम जनता व डॉक्टरों की आने वाली पीढ़ियों को नुकसान होने की पूरी संभावना है। इसमें डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. शिप्रा गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. अश्विनी, डॉ. कामना, डॉ. राजीव जैन, डॉ. वंदना उप्पल, डॉ. ललित हसीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed