फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegally selling abortion medicine, raid

गर्भवती ने गांव के मेडिकल स्टोर से खरीदी गर्भपात की दवा, छापा

Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Illegally selling abortion medicine, raid
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव पन्हेड़ा में एक फार्मासिस्ट को अवैध रूप से गर्भपात की दवा बेचते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम में शामिल स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह की शिकायत पर छांयसा स्थित पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि पन्हेड़ा गांव स्थित यश्वी क्लीनिक फार्मेसी का फार्मासिस्ट दीपक अवैध रूप से एमटीपी किट बेचता है। उन्होंने शिकायत के आधार पर डॉ. हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में डॉ. सन्नी, डॉ. स्वरनूर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कानूनी सलाहकार संजय गुप्ता और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट पंकज राजपूत शामिल थे।
विज्ञापन

छापेमारी से पूर्व टीम ने एक गर्भवती को एमटीपी किट खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर पर भेजा। उसने जैसे ही एमटीपी किट ली, टीम ने छापेमारी कर दी। विभाग ने महिला को 500-500 रुपये के दो नोट दिए थे। महिला ने इसमें से एक नोट यश्वी क्लीनिक फार्मेसी पर 450 रुपये की एमटीपी किट खरीदने के लिए दिया था। डॉ. हरजिंदर ने बताया कि खुले रूप से एमटीपी किट बेचना गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed