फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal weapons manufacturing factory busted, two arrested

Faridabad News: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory busted, two arrested
अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 4 कट्टे, 3 पिस्टल व भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया
विज्ञापन

डबुआ थाने में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापा मारकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 कट्टे, 3 देसी पिस्टल व अवैध हथियार बनाने का सामान भारी मात्रा में जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ डबुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 8 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में फैक्टरी संचालक व अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी हाथरस निवासी सौरभ और यूपी फर्रुखाबाद निवासी अनुज के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपी अनुज ने बताया कि वो खराब खराद की मशीन पर काम करता था। इस वर्कशॉप संचालक बिहार मुंगेर निवासी शशि ने उसको वर्कशॉप पर काम करने के लिए कहा था। वह पिछले 1 महीने से इस वर्कशॉप में काम कर रहा था। यहां एक अवैध हथियार बनाने के लिए उसे 2 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं आरोपी सौरभ से पूछताछ में पता चला कि वो वर्कशॉप संचालक शशि को पिछले 10-12 साल से जानता है। पिछले एक माह से शशि की इस वर्कशॉप में काम कर रहा था। वो भी एक अवैध हथियार बनाने के 2 हजार रुपये ले रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-56 अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि डबुआ कॉलोनी औद्योगिक एरिया गाजीपुर में केला गोदाम के पास एक फैक्टरी चल रही है। यहां पर अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। आला अधिकारियों को सूचित कर टीम ने यहां छापा मारा और फैक्टरी में मौजूद दो लोगों को काबू किया। इनकी पहचान 24 साल के अनुज और 33 साल के सौरभ के तौर पर हुई। दोनों संजय कॉलोनी में रह रहे हैं। दोनों के खिलाफ डबुआ थाने में आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस फैक्टरी से टीम ने 4 कट्टे, 3 पिस्टल, 14 स्लाइड तैयार, 13 स्लाइड अधूरी, 12 स्लाइड पिस्टल मेटीरियल, 11 ग्रिप पिस्टल मेटीरियल, 2 तैयार ग्रिप पिस्टल, 3 कटर ब्लेड, 1 बैरल सैंपल, 20 बीट, ग्राउंडर मशीन, कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन, 3 लोहा रेती, 6 लोहा चाबी, 2 खराब मशीन व एक डि्रल मशीन आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed