{"_id":"661c13a062ea1fe9200e5739","slug":"illegal-weapons-manufacturing-factory-busted-in-meerut-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23293-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू कर मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। शनिवार को की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी साजिद, शबनम व उसका बेटा फरमान और मुजफ्फरनगर निवासी तैयब के रूप में हुई है। आरोपी तैयब रिश्ते में शबनम का दामाद है।
हाल ही में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सूरजकुंड के ग्रीनफील्ड एरिया से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से छह अवैध हथियार तथा 40 कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपी इरशाद के बारे में जानकारी मिली। एसआई विजय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 अप्रैल को इरशाद को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल, एक पिस्टल तथा दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी मुकेश के बारे में जानकारी दी। टीम ने मुकेश को एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से हथियार लाते थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश कर दिया। मौके पर मिले आरोपी शबनम, फरमान तथा तैयब को गिरफ्तार किया।
छापे में यह सामना हुआ बरामद
क्राइम ब्रांच टीम ने मौके से दो देसी कट्टे, दो डमी रिवॉल्वर, दो ड्रिल मशीन, एक बाक, दो ग्राइंडर, दो पिस्टल को तैयार करने का सामान, काफी मात्रा में हथियार बनाने का सामान, औजार और डाई बरामद की गई। इससे पहले आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध हथियार, 66 जिंदा रौंद, सात मैगजीन, एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साजिद अवैध हथियार बनाने का कच्चा सामान सप्लाई करता है। टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।