{"_id":"6a0c9cea1812efd6ce0fafad","slug":"illegal-mining-in-yamuna-is-rampant-7-bullock-carts-filled-with-sand-seized-6-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70332-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना में अवैध खनन जोरों पर, रेत से भरी 7 बैल-बुग्गियां पकड़ीं, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना में अवैध खनन जोरों पर, रेत से भरी 7 बैल-बुग्गियां पकड़ीं, 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
एक आरोपी बुग्गी छोड़कर मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना नदी से चोरी कर लाई जा रही रेत से भरी 7 बैल-बुग्गियों को पकड़ लिया। इस मामले में 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अपनी बुग्गी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सभी बुग्गियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस को रविवार सुबह करीब 7:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ी घाट यमुना नदी मंझावली क्षेत्र से कुछ लोग बैल-बुग्गियों में अवैध रूप से रेत भरकर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही ईआरवी पर तैनात ईएएसआई मनोज कुमार अपनी टीम के साथ तिगांव-मंझावली रोड पर लहड़ौला और मंझावली के बीच पहुंचे, जहां 7 बैल-बुग्गियां रेत से भरी हुई मिलीं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान जितेन्द्र उर्फ बिट्टू, वीरेन्द्र उर्फ लीले, दीपक, देशराज उर्फ देशी, रोहित उर्फ सोनू और बिल्लू के रूप में बताई। वहीं सातवां आरोपी राकेश निवासी नवादा मौके से भाग गया। सभी आरोपी तिगांव, भुआपुर और मंझावली गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस द्वारा माइनिंग विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद माइनिंग गार्ड अरुण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेत का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास रेत खनन या परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या पर्ची नहीं थी।
विज्ञापन
माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सभी बैल-बुग्गियों को सीज कर थाना तिगांव लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।