फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal encroachments to be removed from Old Faridabad Railway Road

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Sun, 21 Sep 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments to be removed from Old Faridabad Railway Road
सड़क का किया जाएगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड और उसके आसपास की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण और कब्जों को हटाएगा। निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है वे स्वयं ही 21 सितंबर तक कब्जा हटाएं या फिर प्रमाण सहित संयुक्त आयुक्त कार्यालय में उपस्थित हों।


निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम प्रशासन खुद कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को तोड़ेगा। इस दौरान होने वाले खर्च और हर्जाने की जिम्मेदारी अतिक्रमणकारी की होगी। नगर निगम के इस नोटिस से रेलवे रोड और आसपास अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकानों, ठेलों और निर्माण का कब्जा किया गया है। जानकारी के अनुसार अब निगम का पीला पंजा किसी भी समय इन अवैध कब्जों पर चल सकता है। निगम की तरफ से सड़क को चौड़ा करने के लिए प्लान तैयार किया जा चुका है। इसी क्रम में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed