फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal constructions in colonies being developed across 10 acres were demolished.

Faridabad News: 10 एकड़ में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए

Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions in colonies being developed across 10 acres were demolished.
मलेरना में 10 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी का पीला पंजा - फोटो : 1
जिला नगर योजनाकार विभाग ने मलेरना में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ के मलेरना गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान डीटीपी फरीदाबाद यजन चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया।
डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को मलेरना गांव में बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की तोड़फोड़ टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान छह निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 15 बाउंड्री वॉल और करीब 30 डीपीसी (प्लिंथ) को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के विकास पर विभाग की लगातार नजर है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। डीटीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या कॉलोनी विकसित करने से पहले विभाग से आवश्यक मंजूरी अवश्य प्राप्त करें। बिना स्वीकृति के की जाने वाली प्लॉटिंग और निर्माण कार्यों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed