फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal colony of Surajkund's Khori broken

सूरजकुंड के खोरी की अवैध बस्ती तोड़ी

Mon, 14 Sep 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony of Surajkund's Khori broken
फरीदाबाद। सूरजकुंड-दिल्ली की सीमा पर स्थित खोरी गांव में नगर निगम और पर्यटन विभाग की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई अवैध बस्ती में सोमवार को नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने कार्रवाई की। छिटपुट विरोध के बीच करीब 90 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने सूरजकुंड रोड पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पथराव का प्रयास किया, मगर भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। निगम अधिकारियों ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई के दौरान करीब एक हजार छोटे-बड़े मकानों को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन

सुबह ही भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का दस्ता खोरी में अवैध बस्ती पहुंच गया। नगर निगम की 15 जेसीबी ने तोड़फोड़ शुरू की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सूरजकुंड रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसीपी राजीव कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद भी विरोध जारी रखने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार्रवाई सुचारु चली।
विज्ञापन

16 को कोर्ट में दाखिल करनी है कार्रवाई रिपोर्ट
खोरी गांव के साथ नगर निगम व पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जा कर कई साल में झुग्गी बस्ती बना ली गई थी। कई लोगों ने तो पक्के घर तक बना लिए थे। नगर निगम ने कई बार छोटी कार्रवाई कर जमीन खाली करवाने का प्रयास किया था। अदालती लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को जमीन से अवैध कब्जा हटाकर 16 सितंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक चली कार्रवाई
सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक चली। यहां नगर निगम और पर्यटन विभाग की करीब 90 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर लोगों ने प्लॉट काट दिए थे। अवैध रूप से पूरी बस्ती बना दी गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब एक हजार छोटे-बड़े मकानों को तोड़ा गया है। - प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed