फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal borewell operators are charging arbitrary money in exchange for water

Faridabad News: पानी के बदले अवैध बोरवेल संचालक वसूल रहे मनमाना पैसा

Thu, 27 Jun 2024 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal borewell operators are charging arbitrary money in exchange for water
फोटो
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर शिकायत कर लोगों ने की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। लक्कड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसका पूरा लाभ कॉलोनी के अवैध बोरवेल संचालक उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यहां बोरवेल संचालक पानी देने के बदले मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।



लक्कड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार में करीब 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। स्थानीय निवासी रोशन यादव ने बताया कि यहां राजनीति रसूख रखने वाले लोग घरों में अवैध रूप से बोरवेल लगाकर पानी का व्यापार कर रहे हैं। गर्मियों में पूरा शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है। ऐसे में निजी बोरवेल संचालक 20 लीटर पानी के लिए 15 से 20 रुपये वसूल रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत कर मुख्यमंत्री और एफएमडीए से कॉलोनी में रेनीवेल पानी की लाइन डालने और पानी सप्लाई देने की मांग की है। इस समय कॉलोनी के लोग टैंकर से पानी भरने को मजबूर हैं। इसके अलावा लोगों ने बताया कि यहां कॉलोनी में 10 हजार से अधिक आबादी पर नगर निगम की ओर से केवल दो- तीन ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जो आबादी के हिसाब से बहुत कम हैं।
विज्ञापन


------
एफएमडीए अधिकारियों की मानें तो पानी की बर्बादी को रोकने के लिए 2022 में विभिन्न इलाकों में करीब 330 लोगों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 2023 में लगभग 370 लोगों को नोटिस दिया है और एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत
यहां राजनीतिक रसूख रखने वाले लोग अवैध बॉरवेल कर लाखों रूपये कमा रहे हैं। यह लोग दूसरे इलाके में टैंकर से पानी की सप्लाई करने के साथ लोगों से मनमाना पैसा भी वसूल रहे है।
- संजय, लक्कड़पुर निवासी।


पानी की किल्लत सभी जगह है। इस पर अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। घरों में बोरवेल के सभी कनेक्शन काटने चाहिए, ताकि सभी को समान रूप से पानी मिल सके और जल का दोहन रोका जा सके।


- रमेश, लक्कड़पुर निवासी।

पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अब इलाकों में एक समय पानी की सप्लाई की जाएगी। वहीं, अवैध कनेक्शन के बारे में शिकायत मिलने पर नोटिस जारी किया जाता है। यदि इसके बाद भी लोग नहीं मानते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।
-विकास बंसल, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed