{"_id":"66045a999b246f9a9204c32e","slug":"illegal-attack-on-illegal-business-eviction-petition-petition-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105459-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध कब्जे हटाने की शिकायत देने पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध कब्जे हटाने की शिकायत देने पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फरीजनपुर खेडला गांव में अनुसूचित जाति के सामुदायिक भवन से अवैध कब्जों को हटवाने की शिकायत देना भारी पड़ गया। कब्जाधारियों ने रंजिश रखते हुए व्यक्ति पर हमला कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित को बचाने आए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला करके घायल कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर 10 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चादंहट थाना प्रभारी दलबीर के अनुसार फरीजनपुर खेडला गांव निवासी सतवीर सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपने खेतों से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में एससी सामुदायिक भवन के पास पहुंचा, तभी गांव निवासी देवराज, राजू, बृजेश व अन्य ने उसे पकड़ कर घर के अंदर खींच लिया। घर के अंदर ले जाकर उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करते हुए कहा कि तू जो एससी सामुदायिक भवन की पैमाइश करवा रहा है और हमारे अवैध कब्जों को हटवाना चाहता है, हम तुझे व तेरे साथियों को नेता बनाते हैं। जिसके बाद उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने जोर-जोर से बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो उसके परिवार के वीर सिंह उर्फ वीरू, युधवीर, सुभाष व उसका भतीजा अजीत वहां आ गए। परिवार के लोग उसे जब बचाकर ले जा रहे थे तो एससी चौपाल के पास राजू, लीलू, पीतम्बर, गंगालाल, किशन, देवराज, जगमोहन, बृजेश, वीरपाल व बंशी सहित अन्य हाथों में लाठी, डंडों, बल्लम व फरसा लेकर आ गए और उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित (सतवीर सिंह), युधवीर व वीर सिंह उर्फ वीरू को घायल कर दिया। इसी दौरान उसके भतीजे अजीत ने 112 पर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने घायल सतवीर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।