फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If you want salary, then get vaccination first, the operators decided to prevent corona in industrial units

अगर चाहिए वेतन तो पहले कराओ वैक्सीनेशन, औद्योगिक इकाइयों में कोरोना की रोकथाम के लिए संचालकों ने लिया निर्णय

Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
If you want salary, then get vaccination first, the operators decided to prevent corona in industrial units
If you want salary, then get vaccination first, the operators decided to prevent corona in industrial units
फरीदाबाद। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने अगर कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है तो उन्हें सेलरी नहीं मिलेगी। जिले में अधिकांश औद्योगिक इकाई के संचालकों ने यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि ऐसे कर्मचारियों का डाटा तैयार कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। यह कार्य हरियाणा सरकार की अपील पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 24 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी बड़ी इकाई हैं। जहां करीब छह लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। उनमें से अधिकांश ऐसे हैं जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल, हथीन आदि शहरों से रोजाना काम करने के लिए आते हैं। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा भी लेना पड़ता है। ऐसे में उनमें संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। उद्यमियों का कहना है कि वह कोरोना की रोकथाम के लिए अपने कर्मचारियों को दोनों डोज के टीके लगवाने को कह रहे हैं। अगर वह टीके नहीं लगाएंगे और कंपनी में सर्टिफिकेट को नहीं दिखाएंगे तो उनकी सैलरी रोकी जाएगी।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों के लिए सर्टिफिकेट जरूरी
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से कहा है कि उनके यहां अगर बाहर से भी कोई गेस्ट या ट्रांसपोर्टर आते हैं तो उनका भी दोनों डोज का सर्टिफिकेट देखा जाए। तभी कंपनी में प्रवेश करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने उद्यमियों से भी अपील की है। इसलिए उद्योग भारती ने हाल ही में अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चर्चा की गई कि वह कोरोना से रोकथाम के लिए अपने यहां वैक्सीनेशन पर जोर दें। साथ ही जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाया है, उनकी सेलरी रोकी जाए। लिहाजा सभी इकाई वैक्सीन नहीं लगाने वाले कर्मचारियों का डाटा तैयार कर रहा है। - रवि भूषण खत्री, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed