फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If you have a pension-related issue, get it resolved at the camp by October 17.

Faridabad News: पेंशन की समस्या है तो 17 अक्तूबर तक शिविर में कराएं समाधान

Sat, 03 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
If you have a pension-related issue, get it resolved at the camp by October 17.
हर दिन सुबह 11 से 12 बजे तक जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में लग रहा शिविर
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो





फरीदाबाद। पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बुजुर्गों को अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में पेंशनर्स के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाया जा रहा है।

शिविर में पेंशन से संबंधित समस्याएं सुनी जा रही हैं और जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका निपटारा भी किया जा रहा है। जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खजाना एवं लेखा विभाग के निर्देशानुसार यह शिविर 17 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाया जाएगा। पेंशनर्स इस दौरान पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों की ओर से शिकायतों को सुनकर उनके जल्द समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनर्स पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। विभाग का उद्देश्य पेंशनर्स को एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। पेंशन संबंधी शिकायतों के अलावा शिविर में पेंशनर्स के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। संजय सिंह ने पेंशनर्स से अपील की है कि पेंशन से जुड़ी समस्या होने पर निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article