फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   if you have 500 kva gen set, use device

500 केवीए से ज्यादा का है जनरेटर तो लगाएं प्रदूषण कम करने वाला डिवाइस

Fri, 09 Oct 2020 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
if you have 500 kva gen set, use device
फरीदाबाद। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 500 केवीए क्षमता से ज्यादा के जनरेटर पर रेट्रोफिट एविशन कंट्रोल डिवाइस लगाने अनिवार्य कर दिए हैं। इससे जनरेटरों से होने वाले प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इस संबंध में विभाग की ओर से उद्योगों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटे-बड़े 30 हजार उद्योग हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग हैं जो बिजली जाने पर जनरेटरों का इस्तेमाल करते हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रदूषण बढ़ाने में जनरेटरों को प्रमुख वजह माना है। इसके अलावा सड़कों के ट्रैफिक, पराली जलाने से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनरेटरों पर एमिशन कंट्रोलर लगाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

इससे फ्यूल की खपत 70 फीसदी कम हो जाती है और गैस के रूप में परिवर्तित होकर काम करता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने उद्यमियों से ज्यादा से ज्यादा गैस आधारित जनरेटरों का इस्तेमाल करने के आदेश दिए है। सीपीसीबी के अनुसार, पांच जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, सोनीपत और पानीपत को आगामी तीन महीने तक रेट्रोफिट एमिशन सिस्टम का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 500 केवीए से अधिक क्षमता वाले जनरेटरों पर रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस लगाने के आदेश हैं। इस संबंध में सभी उद्योगों को सूचित कर दिया गया है।
- दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed