{"_id":"6143837d8ebc3eb6242a8749","slug":"if-there-was-no-electricity-in-the-center-then-anti-coronavirus-vaccine-was-applied-in-the-light-of-torch-faridabad-news-noi604997420","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में बिजली नहीं थी तो टॉर्च की रोशनी में लगवाया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में बिजली नहीं थी तो टॉर्च की रोशनी में लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में बिजली न होने से मोबाईल की लाईट जलाकर कोरोना वैक्सीन लगवाते स्व?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे बिजली न होने से लोगों को मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाना पड़ा। इससे जहां स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी हुई, वहीं लोगों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 50 से अधिक सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए। इस दौरान 13559 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 54222 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया था। वहीं, मंगलवार को 30602 व बुधवार को 50034 लोगों को टीके लगाए गए। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को भी 50 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। इस दौरान केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11900 लोगों ने सरकारी अस्पतालों में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई। वहीं, 1659 लोगों ने निजी अस्पतालों में टीके लगवाए। इसमें 9011 लोगों को टीके की पहली व 4548 को दूसरी डोज लगवाई गई। 18 से 45 साल तक की उम्र के 7541 लोगों ने टीके की पहली व 3515 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा, 45 से 60 साल तक की उम्र के 1198 लोगों ने पहली व 830 लोगों ने दूसरी और 60 साल से अधिक उम्र के 172 बुजुर्गों ने पहली व 194 बुजुर्गों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बीके में बृहस्पतिवार को पुराने मुख्य चिकित्सा कार्यालय के पास दूसरी डोज लगाई जा रही थी। यहां दोपहर करीब 12 बजे से बिजली गुल हो गई। टीकाकरण के लिए आए लोग लंबी लाइन में काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मजबूरीवश स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में उन्हें वैक्सीन लगानी शुरू कर दी। सावधानी बरतने के फेर में पांच मिनट की प्रक्रिया में 10 से 15 मिनट का समय लग गया। इसमें कई बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई।
लाइन में फॉल्ट होने से टीकाकरण केंद्र में बिजली प्रभावित रही होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। फिर भी ऐसी दिक्कत दोबारा न हो इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे।
- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी